बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान मंगलवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. 90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दरअसल बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं. अब अस्पताल में एक महीना ट्रीटमेंट कराने के बाद सलीम खान घर लौटे हैं.एक महीने बाद अस्पताल से घर लौटे सलीम खानफ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिर, दिगग्ज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटे. सलीम खान को एक महीने पहले, 17 फरवरी को, हल्का ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में रहने के दौरान उनका इलाज चला और जब डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि उनकी हालत में सुधार हो गया है, तब उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई.अस्पताल में भर्ती होने के बाद से, दिग्गज स्क्रीनराइटर लीलावती अस्पताल में स्पेशलिस्ट की एक टीम की कड़ी निगरानी में थे. अस्पताल में रहने के दौरान, उनके ब्लड क्लॉट का इलाज किया गया, और डॉक्टर उनकी रिकवरी से संतुष्ट थे.सलीम खान की हेल्थ पर डॉक्टर ने क्या कहा था? इससे पहले, डॉ. पारकर ने सलीम खान की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था. उन्होंने कहा था, "ब्रेन में बहुत हल्का हेमरेज हुआ था. जिसका एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया, जो सफलतापूर्वक पूरा हो गया. उनकी सेहत में काफी सुधार हो रहा है. उनकी उम्र को देखते हुए, ठीक होने में थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा." परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों लगातर मिलने आते रहेअस्पताल में रहने के दौरान, सलीम खान से उनके परिवार के सदस्य नियमित रूप से मिलने आते थे, जिनमें उनके अभिनेता बेटे सलमान खान, अरबाज़ खान और सोहेल खान भी शामिल थे. सलमान के इंडस्ट्री के दोस्त शाहरुख खान और आमिर खान भी उनसे मिलने आए, जबकि सलीम के पुराने दोस्त और पूर्व स्क्रीनराइटिंग पार्टनर जावेद अख्तर भी उनसे मिलने वालों में शामिल थे.