मेरी बीवीने 2 इंडक्शन चूल्हे किए हैं ऑर्डर', अक्षय कुमार भी झेल रहे LPG गैस की किल्लत?

Wait 5 sec.

मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन का असर दूसरे देशों पर भी पड़ रहा है. भारत में इसके चलते एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी किल्लत हो गई है. वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी एलपीजी गैस की कमी की परेशानी झेल रहे हैं. एक इवेंट के दौरान एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया.एलपीजी की किल्लत से अक्षय कुमार भी हुए परेशान? दरअसल मुंबई में बीएमसी द्वारा "मुंबई क्लीन लीग" के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी शिरकत की. इस दौरान एक्टर से देशभर में हो रही एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पर सवाल पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर कर दिए हैं. संजय दत्त के और नोरा के गाने पर अक्षय ने क्या कहाइस दौरान अक्षय कुमार से संजय दत्त और नोरा फतेही के हाल ही में रिलीज हुए गाने सरके चुनर पर लग रहे अश्लीलता के आरोप को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा,  बीएमसी से जुड़ा यह सवाल नहीं... अगर बॉलीवुड क्लिन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता वह आकर सफाई कर दें.अक्षय कुमार वर्क फ्रंटअक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. भूत बंगला के अलावा अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में वेलकम टू द जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 और भागम भाग 2 भी शामिल हैं.