Side Effects Of Birth Control Pills: क्या प्रेग्नेंसी रोकने वाली दवाइयों से हो जाता है कैंसर, जानें कितनी सच है यह बात?

Wait 5 sec.

Do Birth Control Pills Increase Cancer Risk: क्या प्रेग्नेंसी रोकने वाली गोलियां लेने से कैंसर हो जाता है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. सच यह है कि गर्भनिरोधक गोलियां यानी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लंबे समय से इस्तेमाल हो रही हैं और इनका असर शरीर के हार्मोन पर पड़ता है, जिससे प्रेग्नेंसी को रोका जाता है. लेकिन क्या ये वाकई कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. क्या होती हैं गर्भनिरोध गोलियां?कैंसर के बारे में जानकारी देने वाली संस्था Cancerresearchuk की रिपोर्ट के अनुसार, गर्भनिरोधक गोलियां मुख्य रूप से दो तरह की होती हैं, एक कंबाइंड पिल, जिसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोजन दोनों हार्मोन होते हैं और दूसरी मिनी पिल, जिसमें सिर्फ प्रोजेस्टोजन होता है. ये गोलियां शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बदलकर काम करती हैं. अब बात करते हैं कैंसर के खतरे की. रिसर्च बताती है कि कंबाइंड पिल लेने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह जोखिम स्थायी नहीं होता. जैसे ही कोई व्यक्ति पिल लेना बंद करता है, करीब 10 साल बाद यह खतरा सामान्य हो जाता है,.जैसे कभी पिल ली ही न हो.इसे भी पढ़ें- Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाजक्या इससे कैंसर होता है?Cancerresearchuk की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी कंबाइंड पिल का सर्वाइकल कैंसर से भी थोड़ा संबंध देखा गया है, खासकर अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा.  हालांकि इस पर अभी और शोध की जरूरत है, इसलिए इसे पूरी तरह साबित नहीं माना जाता. दिलचस्प बात यह है कि यही पिल कुछ कैंसर से बचाव भी करती है. जैसे ओवेरियन और एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा कम हो सकता है, और यह फायदा पिल बंद करने के बाद भी बना रहता है.मिनी पिल को लेकर क्या है स्थिति?मिनी पिल के मामले में जानकारी थोड़ी सीमित है, क्योंकि इस पर कम रिसर्च हुई है. फिर भी अब तक के डेटा के अनुसार, इससे भी ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन पिल बंद करने पर यह धीरे-धीरे कम होने लगता है. सर्वाइकल और अन्य कैंसर पर इसके असर को लेकर अभी स्पष्ट निष्कर्ष नहीं है. क्या आपको पिल लेनी चाहिए?अब सवाल यह आता है कि तो क्या आपको ये गोलियां लेनी चाहिए? इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है. डॉक्टर आपकी हेल्थ, जरूरत और रिस्क को देखते हुए सही सलाह दे सकते हैं. यह भी समझना जरूरी है कि कैंसर का खतरा सिर्फ पिल से नहीं, बल्कि कई अन्य चीजों से ज्यादा प्रभावित होता है जैसे धूम्रपान, मोटापा और शराब का सेवन.यह भी पढ़ें: क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदेDisclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.