ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी रैचेल ख्वाजा ने एक बेटी को जन्म दिया है. कपल ने 18 मार्च 2026 को सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी “अमीरा माया ख्वाजा” का जन्म 13 मार्च को हुआ था.कुछ इस अंदाज में दी खुशखबरीख्वाजा ने अपनी पोस्ट में एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा, “3 में से 3! अमीरा माया ख्वाजा का जन्म पिछले शुक्रवार को हुआ था. हम इसके लिए बहुत आभारी है. एक और खूबसूरत बेटी… पूरी टीम बनाने के लिए अब 8 और चाहिए.”दरअसल अमीरा माया ख्वाजा, उस्मान और रैचेल की तीसरी बेटी हैं. इससे पहले उनकी दो बेटियां - आयशा रहील (5 साल) और आयला (3 साल) हैं. अब परिवार में तीसरी बेटी के आने से खुशियों का माहौल है और फैंस भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं. डेविड वॉर्नर का मजेदार रिएक्शनख्वाजा के इस पोस्ट पर उनके पूर्व साथी डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट किया था. वॉर्नर, जो खुद तीन बेटियों के पिता हैं, उन्होंने लिखा- “बधाई हो दोस्त, लगता है ओपनर्स के साथ ऐसा ही होता है.” उनका यह कमेंट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.शानदार रहा है उस्मान ख्वाजा का करियर उस्मान ख्वाजा ने 8 जनवरी 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला. ख्वाजा का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी शानदार रहा है. साल 2023 में उन्हें ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था. इसके अलावा जनवरी 2025 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में 232 रनों की यादगार पारी खेली. इस दोहरे शतक के साथ वह डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जिन्होंने यह कारनामा किया था. हालांकि तीसरी बार पिता बनने की खबर के बाद फैंस और क्रिकेट जगत के कई दिग्गज उन्हें बधाई दे रहे हैं. ख्वाजा का यह हल्का-फुल्का अंदाज और परिवार के प्रति उनका प्यार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.यह भी पढ़ेंIPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया लुक वायरल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंगफाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी