'धुरंधर 2: द रिवेंज' का फीवर दर्शको के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को हुए पेड प्रीव्यू और एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग महंगी-महंगी टिकटें खरीदकर प्रीमियर शो देखने पहुंचे थे. वहीं पुष्पा स्टार यानी अल्लू अर्जुन ने भी 'धुरंधर : द रिवेंज' देखी और इसका रिव्यू शेयर करते हुए फिल्म में रणवीर सिहं के शानदार अभिनय की जमकर तारीफ़ की, और साथ ही निर्देशक आदित्य की भी सराहना की. उन्होंने इस स्पाई थ्रिलर को एक देशभक्ति से भरा शानदार अनुभव बताया.अल्लू अर्जुन ने शेयर किया 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का रिव्यूबुधवार को, अल्लू अर्जुन ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फ़िल्म का दूसरा भाग देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने इस फ़िल्म को एक ऐसी भारतीय कहानी बताया जिसमें "इंटरनेशनल स्वैग" है. अल्लू ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी धुरंधर 2 देखी. स्वैग से भरा देशभक्ति का जज़्बा... एक ऐसी फ़िल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी... कई ऐसे पल जो तालियां बजवाने पर मजबूर कर देंगे... ज़बरदस्त! पूरी टीम को बधाई. आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार अभिनय. तकनीकी रूप से भी बेहतरीन."'पुष्पा' स्टार ने अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य की भी जमकर तारीफ़ की और लिखा, "हमारे देश में अपने भाई रणवीर सिंह जैसा शानदार और हर तरह का रोल निभाने वाला अभिनेता पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. आरवीएस ने तो आग लगा दी...आदित्य धर ने तो कमाल ही कर दिया. हमारे देश में उनके जैसे शानदार फ़िल्ममेकर पाकर बहुत खुशी हो रही है. ज़बरदस्त शो, एक भारतीय कहानी... इंटरनेशनल स्वैग." Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽 BLAST! 💥Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance . So proud to have a…— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026अल्लू अर्जुन के रिव्यू को माधवन ने बताया खासअल्लू अर्जुन द्वारा शेयर किए गए शानदार रिव्यू को देखकर आर. माधवन भी खुशी से झूम उठे और उन्होंने एक्स (पहले Twitter) पर जाकर अपना आभार व्यक्त किया और मिली तारीफ़ का गर्मजोशी से जवाब दिया. उन्होंने जवाब दिया, “मैं बहुत ही विनम्र, भावुक और बेहद इंस्पायर महसूस कर रहा हूं. आपके मुंह से ये बातें सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मेरे प्यारे भाई. मैंने आपकी सभी फ़िल्में देखी हैं और आपकी काबिलियत का हमेशा कायल रहा हूं, इसलिए, यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि यह भावना हम दोनों के बीच आपसी है. गॉड ब्लेस यू.... और मेरे करियर और ज़िंदगी के इस अहम मोड़ पर, यह पहला ऑनलाइन रिव्यू मेरे लिए बहुत-बहुत खास है.”‘धुरंधर 2’ के बारे में'धुरंधर: द रिवेंज' है, गुरुवार, 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है. इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च को हुए थे. रणवीर सिंह के अलावा, 'धुरंधर 2' में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि पहली 'धुरंधर 2' ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अपने प्रीव्यू शो से 44 करोड़ की नेट कमाई की है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 52.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 75 करोड़ रही है.