ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ

Wait 5 sec.

रमजान का पवित्र महीना अब बस खत्म होने वाला है और हर किसी को बेसब्री से ईद का इंतजार है. पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार खुशियों और रौनक लेकर आता है, इस खास मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे से मिलते हैं और त्योहार की खुशियां बांटते हैं. खासकर महिलाओं और युवतियों के लिए ईद की तैयारी का सबसे अहम हिस्सा होती है शॉपिंग, हर कोई चाहता है कि वह इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखे. इसी वजह से बाजारों में इन दिनों जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. ट्रेडिशनल कपड़ों में इस बार पाकिस्तानी सूट का ट्रेंड काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. ये सूट अपने यूनिक डिजाइन, एम्ब्रॉयडरी और एलिगेंट लुक के कारण महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं. अगर आप भी इस ईद पर कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो दिल्ली के ये मार्केट आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट 1.  सीलमपुर मार्केट - अगर आप कम बजट में अच्छे और ट्रेंडी पाकिस्तानी सूट खरीदना चाहती हैं, तो सीलमपुर मार्केट एक बेहतरीन जगह है. यहां आपको नए-नए डिजाइन के सूट बहुत ही सस्ती कीमतों में मिल जाएंगे. यहां सूट की कीमत करीब 500 रुपये से शुरू हो जाती है. इसलिए यह मार्केट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम खर्च में अच्छा कलेक्शन चाहते हैं. 2. लाजपत नगर - साउथ दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट अपने फैशनेबल और लेटेस्ट कपड़ों के लिए काफी मशहूर है. यहां आपको हर तरह के रंग और डिजाइन में पाकिस्तानी सूट मिल जाएंगे. अगर आप थोड़ा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए सही है. यहां सूट की कीमत लगभग 2000 रुपये से शुरू होती है. 3. दरियागंज मार्केट -  पुरानी दिल्ली का दरियागंज मार्केट भी ईद की शॉपिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहां सस्ते से लेकर महंगे तक हर तरह के पाकिस्तानी सूट उपलब्ध हैं. आप यहां 700 रुपये में भी सूट खरीद सकती हैं, वहीं अच्छी क्वालिटी के सूट 2000 से लेकर 10,000 रुपये तक मिल जाते हैं. यह मार्केट हर बजट के लोगों के लिए सही ऑप्शन है. यह भी पढ़ें - Malaika Arora Pink Saree: मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो 4.  बटला हाउस - ओखला स्थित बटला हाउस मार्केट ईद की शॉपिंग के लिए काफी पॉपुलर है. यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन और ट्रेंड के पाकिस्तानी सूट आसानी से मिल जाएंगे. खास बात यह है कि यहां महिलाओं के लिए पटरी मार्केट भी लगता है, जहां सस्ते दाम में अच्छे कपड़े मिलते हैं. यहां कुर्ती लगभग 300 रुपये में और सूट करीब 1500 रुपये तक मिल जाते हैं. 5. शाहीन बाग मार्केट - शाहीन बाग मार्केट साड़ी, सूट और लहंगों के लिए काफी फेमस है.यहां आपको इंडियन और पाकिस्तानी दोनों तरह के बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएंगे. अगर आप क्लासी और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो यहां जरूर जाएं. इस मार्केट में सूट की शुरुआती कीमत लगभग 700 रुपये होती है. यह भी पढ़ें -  Traditional Indian Sarees: स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखने का सीक्रेट, हर महिला के पास होनी ही चाहिए ये 10 साड़ियां