Chaitra Navratri 2026 Day 1: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. 19 मार्च को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस दिन घटस्थापना के लिए सुबह 6.02 से 7.53 का शुभ मुहूर्त है. वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 से दोपहर 12.53 तक है. कलश स्थापना के बाद माता की पूजा कैसे करें, क्या है नियम, विधि, भोग और मंत्रचैत्र नवरात्रि 2026 पहले दिन का मुहूर्तशुभ - - सुबह 06:26 - सुबह 07:57चर - सुबह 10.58 - दोपहर 12.29लाभ - दोपहर 12.29 - दोपहर 2.00शाम का मुहूर्त - शाम 5.01 - रात 9.30 तक शुभ हैमां शैलपुत्री की पूजा विधिसुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पीले वस्त्र पहनें.व्रत का संकल्प लें और घटस्थापना के लिए ईशान कोण को अच्छी तरह साफ करें.कलश स्थापना करें. कलश में सिक्का, सुपारी, चावल डालें और कलश के मुंह पर आम के पत्ते रखकर उसपर नारियल रखें. नारियल पर लाल कपड़ा लिपटा दें. अब देवी का आवाहन करेंमां शैलपुत्री का ध्यान करें. माता को रोली, मौली, हल्दी, चावल, फूल, फल, मिठाई अर्पित करें.चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गाय के शुद्ध देसी घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं.माता के मंत्र का जाप करें - वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥देवी की कथा पढ़ने के बाद आरती करें फिर ध्यान मंत्र बोलें - या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥शाम को पुनः आरती करें और भोग लगाएं.मां शैलपुत्री की पूजा का महत्वजीवन में स्थिरता और आत्मबल मिलता हैमूलाधार चक्र (यह शारीरिक शक्ति, जीवन रक्षा (भोजन, आश्रय) और स्थिरता से संबंधित है) मजबूत होता हैरोग और भय दूर होते हैंसुख-समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है.इन बातों का रखें ध्यानमन, वचन और कर्म से शुद्ध रहेंनियमित पूजा और मंत्र जप करेंव्रत का पालन करेंलहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से बचेंक्रोध, झूठ और नकारात्मक विचारों से दूर रहेंपूजा में लापरवाही न करेंNavratri Kanya Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब ? तारीख, मुहूर्त जानेंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.