IPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया लुक वायरल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

Wait 5 sec.

Virat Kohli Reached Bengaluru For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत में लगभग 10 दिनों से भी कम का समय बचा है और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के सबसे बड़े मैच विनर विराट कोहली बुधवार यानी 18 मार्च को बेंगलुरु पहुंचे. न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में हुए वनडे सीरीज के बाद विराट पहली बार भारतीय सरजमीं पर नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोहली कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे. हमेशा की तरह इस बार भी उनका स्टाइल चर्चा में रहा. इस दौरान वो ब्लू स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्रैकपैंट और कैप पहने कूल लुक में दिखे, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. आरसीबी ने भी उनकी वापसी पर खास अंदाज में एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, You don’t have to see him… to know he’s coming! Check the calendar. There will be signs… जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दी है.आईपीएल 2026 में अहम भूमिका निभाएंगे विराटआरसीबी को ट्रॉफी बचाने में विराट कोहली की भूमिका बेहद अहम होने वाली है. आईपीएल 2025 में आरसीबी को मिली ऐतिहासिक जीत में 37 साल के इस स्टार बल्लेबाज का खास योगदान रहा था. उन्होंने 144.71 के स्ट्राइक रेट और 54.75 के शानदार औसत के साथ कुल 657 रन बनाए और अपनी टीम को 17 साल बाद पहला खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई. बता दें कि विराट अब टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में आईपीएल में उनका अनुभव और फोकस आरसीबी के लिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है.You don’t have to see him… to know he’s coming! Check the calendar. There will be signs… ✨❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/qv8tA5ZCrA— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 18, 2026आरसीबी का आईपीएल 2026 शेड्यूलआरसीबी आईपीएल 2026 के अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. इसके बाद 5 अप्रैल को उनका सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. फिर टीम लगातार दो अवे मुकाबले 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की स्क्वॉडबल्लेबाज - रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स.ऑलराउंडर्स - क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सतविक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष चौहान.गेंदबाज - जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.