Dhurandhar 2 BO Day 1: 'धुरंधर 2' ने 113 साल का इंतजार किया खत्म! बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर, तोड़े 'पठान'-'जवान' सबके रिकॉर्ड

Wait 5 sec.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इसका क्रेज दर्शकों के सिर ऐसा चढ़ा हुआ का की इसने पेड प्रीव्यू शोज में ही इतिहास रच दिया था. वहीं दुनियाभर में ऑफिशियली रिलीज होते ही इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ टूट पड़ी और इसी के साथ सुबह से लेकर शाम तक के शोज हाउस फुल नजर आए.ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने न केवल ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की है बल्कि इसने 113 साल की हर हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही पुष्पा 2 को छोड़कर हर पैन इंडिया फिल्म के ओपनिंग डे को मात दे दी है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई? रिकॉर्ड्स की सबसे अच्छी बात यह है कि वे टूटने के लिए ही बनते हैं. इन सभी सालों में, खासकर पैन-इंडिया फ़िल्मों के दौर में आई तेज़ी के बाद, 'बाहुबली', 'KGF 2' और 'पुष्पा 2' जैसी ज़बरदस्त फ़िल्मों ने अपने रिलीज़ के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. अब, आखिरकार बॉलीवुड ने भी इतिहास रच दिया है. धुरंधर 2 के साथ हिंदी सिनेमा की फिल्म ने भी 100 करोड़ की ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जी हां, आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म ने बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ कमाए थे.इसके बाद इसने सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया.इसमें सबसे ज्यादा इसने पहले दिन हिंदी वर्जन से 81 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ 99.10 करोड़ कमाए.इसके बाद इसने तेलुगु से सबसे ज्यादा 59 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया.वहीं तमिल से 1.16 करोड़, कन्नड़ से 0.08 करोड़ और मलयालम से 0.09 करोड़ कमाए.इसी के साथ इसका पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल कलेक्शन ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है.धुरंधर 2 बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनररणवीर सिंह ने हिंदी की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'जवान' भी शामिल है, जिसने 75.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, और 'पठान' ने भारत में 55-57 करोड़ रुपये कमाए थे। रणवीर ने न सिर्फ़ शाहरुख को पीछे छोड़ा है, बल्कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है. ये हैं बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनरधुरंधर 2-143.99 करोड़ (पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ मिलाकर)जवान- 75 करोड़ पठान- 57 करोड़ रुपये एनिमल-64 करोड़ रुपयेस्त्री 2-54 करोड़यह देखना दिलचस्प होगा कि लंबे वीकेंड में इसका कलेक्शन कितना होता है .वैसे फिल्म की धमाकेदार शुरुआत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये ओपनिंग वीकेंड में भारत में 300-400 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है.