Manish Malhotra Mother Death: मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, दुख जताने सिद्धार्थ-कियारा-रवीना टंडन सहित पहुंचे ये सितारे

Wait 5 sec.

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर मातम पसरा है. उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया है. गरिमा मल्होत्रा 94 साल की थी. मनीष मल्होत्रा पर दुख का पहाड़ टूटा है. मनीष का अपनी मां के साथ खास बॉन्ड था. वो अक्सर अपनी मां के बारे में बात करते नजर आते थे. मनीष मल्होत्रा के घर पर शोक व्यक्त करने के लिए सेलेब्स पहुंच रहे हैं.दुख जताने पहुंचे ये सितारेवरुण धवन पत्नी के साथ पहुंचे. एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी शोक जताने पहुंचीं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी पहुंचें. मलाइका अरोड़ा भी मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं. एक्टर करण टेकर भी मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे. एक्टर संजय कपूर भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे.कब होगा मनीष मल्होत्रा की मां का अंतिम संस्कार?मनीष मल्होत्रा की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार की जानकारी भी दी. उन्होंने लिखा- कृतज्ञता के साथ एक खूबसूरत जिंदगी जीने के लिए हम अपनी प्यारी मां श्रीमती गरिमा मल्होत्रा ​​के 94 साल की आयु में निधन की सूचना शेयर कर रहे हैं. वो अपने पीछे अनमोल यादें, पीढ़ियों का प्यार और एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो हमें आगे भी राह दिखाती रहेगी. उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च को सुबह 10 बजे होगा. उनका अंतिम संस्कार सांताक्रुज वेस्ट के हिंदू श्मशान घाट में होगा.मनीष मल्होत्रा का वर्क फ्रंटमनीष मल्होत्रा की बात करें तो वो पॉपुलर फैशन डिजाइनर हैं. साथ ही वो फिल्ममेकर भी हैं. उन्होंने कई पॉपुलर फिल्मों में बड़े-बड़े एक्टर्स के कपड़े डिजाइन किए हैं. मनीष अपने क्लासी और शाइनी डिजाइन्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई पॉपुलर एक्टर्स जैसे सिद्धार्थ-कियारा के ब्राइडल आउटफिट भी डिजाइन किए हैं. वहीं मनीष ने फिल्म गुस्ताख इश्क, फैशन, बन टिक्की, साली मोहब्बत जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं.