नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इस फिल्म का ऐलान होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. साथ ही फिल्म से जुड़ी कई बातें आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. इसकी कहानी, बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इसी बीच खबर आई है कि फिल्म में एक नए कलाकार की एंट्री हुई है.सुग्रीव के किरदार में हुई सुहैल की एंट्रीवैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर सुहैल नय्यर इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं और वे इसमें सुग्रीव का किरदार निभाएंगे. सुग्रीव रामायण का एक बहुत मजबूत किरदार है, जो अपने भाई बाली के खिलाफ जाकर भगवान राम का साथ देते है. सुहैल नैय्यर इससे पहले उड़ता पंजाब, हसमुख और सिंगल पापा जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. खबर है कि सुहैल ने अपनी शूटिंग शुरू कर दी है और फिल्म की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है. फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन साथ-साथ चल रहे हैं ताकि समय पर काम पूरा हो सके.फिल्म की स्टारकास्ट इस फिल्म में रणबीर कपूर 'भगवान राम', साई पल्लवी 'माता सीता', सनी देओल 'हनुमान' और यश 'रावण' के रोल में नजर आने वाले है. इसके अलावा फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता, दशरथ के किरदार में अरुण गोविल, सुर्पनखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह, मेघनाद के किरदार में राघव जुयाल और विभीषण के किरदार में विजय सेतुपति नजर आ सकते है. हालांकि मेकर्स के तरह से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिल्म को 2 पार्ट में होने वाली है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सुग्रीव यानी सुहैल की एंट्री के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.