IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी

Wait 5 sec.

आईपीएल 2026 के बीच कोई भी टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से बचती है. क्रिकेट खेलने वाले लगभग सभी देशों के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं. दूसरी बात यह, आईपीएल के दौरान क्रिकेट फैंस दूसरा किसी भी तरह का क्रिकेट देखना पसंद नहीं करते हैं, फिर चाहें वह वनडे रैंकिंग की टॉप-2 टीम की सीरीज ही क्यों न हो. लेकिन इस बार दो टीमों ने बड़ा रिस्क लेते हुए आईपीएल के बीच इंटरनेशनल सीरीज खेलने का फैसला किया है. तो आइए जानते हैं कि यह दो टीमें कौन सी हैं. आईपीएल के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिस्क न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमों ने लिया है. दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश की सरजमीं पर 17 अप्रैल से 02 मई के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी. दोनों के बीच पहले तीन वनडे और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी. न्यूजीलैंड की वनडे रैंकिंग मजबूत बात करें न्यूजीलैंड की, तो टीम वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है. हालांकि बांग्लादेश रैंकिंग के 10वें पायदान पर है. वहीं टी20 में न्यूजीलैंड की रैंकिंग चौथे नंबर की है. दूसरी तरफ बांग्लादेश नौवें पायदान पर है. बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 2026 में नहीं इस बार के आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा भी था, लेकिन विरोध के कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. इस तरह इस सीजन कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं है. न्यूजीलैंड-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल17 अप्रैल – पहला वनडे, मीरपुर 20 अप्रैल – दूसरा वनडे, मीरपुर 23 अप्रैल – तीसरा वनडे, चटगांव27 अप्रैल – पहला टी20, चटगांव29 अप्रैल – दूसरा टी20, चटगांव02 मई – तीसरा टी20, मीरपुर.28 मार्च से होगी आईपीएल की शुरुआत गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. बीसीसीआई ने अभी सिर्फ टूर्नामेंट के पहले चरण का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम सामने आया है. इस साल होने वाले पांच राज्यों में चुनाव के चलते आईपीएल शेड्यूल को अलग-अलग फेज में जारी करने का प्लान बनाया गया. चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. अब जल्दी ही आईपीएल का बाकी शेड्यूल भी सामने आ जाएगा.  यह भी पढ़ें: IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े