पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान, मलेशिया के PM से बात की, ईद की बधाई दी और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर जताई चिंता

Wait 5 sec.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान और मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से बात की। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के साथ पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर चर्चा की। तीनों नेताओं के बीच जारी संघर्ष को कम करने और मिडिल ईस्ट में शांति, स्थिरता बहाल करने पर बात हुई।