एडीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा के लगभग 32 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 14 प्रतिशत सांसद अरबपति हैं। यह रिपोर्ट राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 229 के हलफनामों के विश्लेषण पर आधारित है।