Dhurandhar 2 First Reveiw: 'शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार', धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू, राम गोपाल वर्मा बोले- मुगल-ए-आजम जैसी फिल्में टीवी शो लगेंगी

Wait 5 sec.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर हर तरफ चर्चे हैं. 18 मार्च से फिल्म के पेड प्रिव्यूज हैं. 19 मार्च से फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और फिल्म की क्रेजी एडवांस बुकिंग चल रही है. इसी बीच फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया है. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की जमकर तारीफ की और आदित्य धर को महान डायरेक्टर बताया. उन्होंने कहा कि ये नए सिनेमाई दौर का जन्म है.राम गोपाल वर्मा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यूराम गोपाल वर्मा ने X पर लिखा, 'मैंने कल रात धुरंधर 2 देखी. इसके हर पहलू में, चाहे फिल्म का कलेक्शन हो, फैंस की एक्साइटमेंट हो, सोशल इंफ्लुंस हो, सिनेमाई ग्रामर ब्रेकिंग हो और सबसे बढ़कर इसका साइकोलॉजिकल ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट हो, कुल मिलाकर इसका असर 'शोले' से 100 गुना ज़्यादा शानदार होगा. अब तक बनी सभी महान फिल्में- मुगल-ए-आजम से लेकर आगे जो भी बनी, इसके सामने महज टीवी सीरियल जैसी लगेंगी.'आगे राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'ये  एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है. साथ ही उन सभी चीजों के अंत की शुरुआत है जो सिनेमा की पिछली दुनिया में कभी भी अस्तित्व में थीं. डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गज फिल्ममेकर के लिए भी ये समझदारी होगी कि वो सबकुछ छोड़कर धुरंधर 2 का फर्स्ड डे फर्स्ट शो देखें.'राम गोपाल वर्मा के रिव्यू डालने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें कि कुछ शहरों में फिल्म के शोज 24 घंटे चलेंगे. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. ये दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है.