Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की पूजा, घटस्थापना, माता का श्रृंगार, भोग, कन्या पूजन सभी सामग्री लिस्ट देखें

Wait 5 sec.

Chaitra Navratri 2026 Samagri: 19 मार्च से शक्ति की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है. माता का आगमन पालकी पर हो रहा है. पहले दिन घटस्थापना पर शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.देवी पुराण और अन्य शास्त्रों के अनुसार इस समय देवी शक्ति विशेष रूप से जागृत रहती है, इसलिए पूजा में सावधानी रखना बहुत आवश्यक बताया गया है. नवरात्रि के दौरान माता की पूजा, श्रृंगार, घटस्थापना, भोग की पूरी सामग्री लिस्ट यहां देखें.चैत्र नवरात्रि 2026 कब से कब तकनवरात्रि शुरू - 19 मार्च 2026नवरात्रि समाप्त - 27 मार्च 2026पहले दिन - मां महागौरी की पूजाघटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6.52 - सुबह 7.43दूसरा कलश स्थापना मुहूर्त - दोपहर 12.05 - दोपहर 12.43नवरात्रि घटस्थापना सामग्रीघटस्थापना (कलश) की सामग्रीकलश (तांबा/पीतल/मिट्टी) - सृष्टि और जीवन का प्रतीक, देवी का आवाहन इसमें किया जाता हैगंगाजल - पवित्रता और शुद्धता का प्रतीकआम या अशोक के पत्ते - जीवन ऊर्जा और सकारात्मकतानारियल (कलावा में लिपटा हुआ) - समर्पण और पूर्णता का प्रतीकमिट्टी (जौ बोने के लिए) - उन्नति और समृद्धि का संकेतजौ (जवारे) - फसल, वृद्धि और शुभ फल का प्रतीकपूजा सामग्रीरोली, हल्दी, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, कपूर, अखंड ज्योति के लिए दीपक, लाल कपड़ा, दुर्गा चालीसा या सप्तशती पुस्तक, घंटी, शंखमाता की श्रृंगार सामग्री (सोलह श्रृंगार)लाल चुनरी - शक्ति और सौभाग्य का प्रतीकहल्दी - शुभता और पवित्रताबिंदी, चूड़ी, कंगन - स्त्रीत्व और सौंदर्यमेहंदी - मंगल और खुशीकुमकुम (सिंदूर) - शक्ति और विवाहिक सौभाग्यइत्र/सुगंधभोग सामग्रीमिठाई, फल, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायचीकन्या पूजा सामग्रीचुनरी, रुमाल, दक्षिणा, उपहार, पूड़ी, काले चने, हलवाChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानेंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.