सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदे जाने के बाद से इस पर विवाद हो रहा है. भारतीय फैंस इस फैसले से नाखुश हैं, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना है सन ग्रुप के पास है. सुनील गावस्कर ने भी भारतीय मालिक द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदे जाने की आलोचना की है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों ने टेलीकॉमएशिया को बताया कि अबरार इस विवाद को लेकर परेशान या चिंतित नहीं है.सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार अहमद को खरीदे जाने की आलोचना की थी. उनका मानना है कि इससे पैसा पाकिस्तान सरकार के पास भी जाएगा, जो भारतीयों के खिलाफ ही इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि इस विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अबरार ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अंदर की बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार अबरार और पीसीबी चिंतित नहीं हैं, क्योंकि ये मामला ईसीबी और फ्रेंचाइजी के बीच है.पीसीबी के सूत्रों ने टेलीकॉमएशिया.नेट को बताया कि अबरार अहमद को सनराइजर्स द्वारा खरीदे जाने के बाद जो प्रतिक्रिया आ रही हैं, वो हैरानी भरा नहीं है क्योंकि ये संभावित था. लेकिन अबरार इस विवाद को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं.सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, "अबरार ने द हंड्रेड लीग में अपना नाम रजिस्टर करवाया था ताकि वह दुनिया में अपने हुनर को दिखा सके. वह टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के टॉप-3 गेंदबाजों में हैं, इस वजह से उन्हें टीम ने खरीदा है और वह इसके हकदार हैं." सूत्रों ने ये भी बताया कि सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी ने ऑक्शन के बाद अबरार अहमद से बात की और उन्हें लगातार संपर्क में रहने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार रहने के लिए कहा.ऑक्शन के बाद विटोरी ने कहा था, "आदिल राशिद को हम नहीं खरीद, वह हमारी पहली पसंद थे. इसके बाद हमने विदेशी स्पिनर की तलाश शुरू कर दी. 4-5 खिलाड़ियों पर हमारी नजर थी, जिसमें अबरार भी थे. हमें खुशी है कि हमने उन्हें खरीद लिया.इससे पहले ईसीबी ने फ्रेंचाइजियों को चेतावनी दी थी कि द हंड्रेड ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर नजरअंदाज किया गया और ये साबित हो गया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. यह भी पढ़ेंकुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना'क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?', पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना