19 March 2026: 19 मार्च को सुपर संयोग का दिन! एक साथ कई बड़े पर्व, त्योहार और दुर्लभ योग की भरमार

Wait 5 sec.

19 March 2026 Maha Sanyog: गुरुवार, 19 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इसका कारण यह है कि, एक ही दिन में एक साथ कई बड़े पर्व-त्योहा, व्रत और दुर्लभ योग बन रहा है, जिस कारण 19 मार्च को ‘सुपर संयोग’ या ‘महा संयोग’ का दिन कहा जा रहा है.19 मार्च ऐसा विशेष दिन रहेगा, जिसमें अलग-अलग त्योहार और परंपराओं संगम एक ही दिन देखने को मिलेगा. इसलिए आस्था और आध्यात्मिकता के लिहाज से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. आइए जानते हैं 19 मार्च को क्या-क्या है?चैत्र नवरात्रि (Chatra Navratri 2026)- पंचांग के अनुसार, 19 मार्च को चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि रहेगी और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. 19 मार्च को घटस्थापना के साथ नौ दिनों के नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी.चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya)- इस वर्ष 2026 चैत्र अमावस्या 19 मार्च 2026 को पड़ रही है. अमावस्या तिथि 18 मार्च सुबह 08.25 से शुरू हो जाएगी और 19 मार्च सुबह 06.52 पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, 19 मार्च को भी स्नान-दान करना शुभ रहेगा.हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Varsh 2083)- 19 मार्च से ही हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) की शुरुआत हो रही है. पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव संवत्सर की शुरुआत मानी जाती है.गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2026)- महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व नए साल के स्वागत का प्रतीक है. इस दिन लोग घरों के बाहर गुड़ी (ध्वज) लगाते हैं, जिसे विजय, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है.श्री राम यंत्र की स्थापना (Shri Ram Yantra Sthapana)- 19 मार्च को ही राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना भी होगी. सनातन धर्म के लिए यह दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. वैदिक मंत्रों के साथ अयोध्या राम मंदिर के तीसरे तल में श्री राम यंत्र की स्थापना होगी.उगादी (Ugadi 2026)- उगादी का पर्व चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि पर 19 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन से तेलुगु नवववर्ष का आरंभ होता है. उगादी का अर्थ होता है ‘युग का प्रारंभ’. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उगादी के दिन से ही समय की गणना शुरू हुई थी.19 मार्च योग (19 March Yog)- 19 मार्च को मीन राशि में शनि, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा का चतुर्ग्रही योग बन रहा है. साथ ही इस दिन शुक्ल योग भी रहेगा.चांद रात (Chand Raat)- जानकारों के अनुसार, 19 मार्च को भारत में शव्वाल का चांद नजर आ सकता है और भारत में 20 को ईद मनाई जाएगी. वहीं सऊदी अरब में अगर 18 मार्च को नया चांद नजर आता है तो वहां 19 मार्च को ईद-उल-फितर होगी. ऐसे में इस्लामिक दृष्टि से भी 19 मार्च का दिन बेहद खास रहेगा.ये भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh 2026: इस फसल के स्वामी हैं गुरु, नव संवत के राजा होकर उत्पादन बढ़ाएंगे या मंदी आएगीDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.