KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी

Wait 5 sec.

कोलकत्ता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन एक विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक घरेलू मैच के बाद ग्रीन का एक पत्रकार के साथ तीखा विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि यह घटना 17 मार्च 2026 को सिडनी में खेले गए शेफील्ड शील्ड मुकाबले के बाद हुई.शतक के बाद भी दिखे नाराजइस मैच में कैमरून ग्रीन ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए थे. यह उनका लंबे समय बाद आया शतक था, जिसने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. हालांकि, बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद ग्रीन का मूड अच्छा नहीं दिखा और वह इंटरव्यू के दौरान नाराज नजर आए.इंटरव्यू में हुआ विवादमैच के बाद मीडिया से बातचीत के लिए पत्रकारों को बुलाया गया था, लेकिन पहले यह कहा गया कि ग्रीन इंटरव्यू नहीं देंगे, फिर बाद में फैसला बदला गया और उन्होंने बहुत छोटा इंटरव्यू देने के लिए हामी भरी.  इंटरव्यू के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार टॉम डिसेंट ने उनसे हाल के खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछ लिया. इस सवाल पर ग्रीन नाराज हो गए और उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने “वेस्ट ऑफ टाइम” कहते हुए बातचीत खत्म कर दी और वहां से चले गए.पत्रकार को करना पड़ा इंतजाररिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पत्रकार काफी देर से ग्रीन के इंटरव्यू का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बातचीत सिर्फ एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो गई. जब पत्रकार ने कहा कि वह पूरे दिन इंतजार कर रहे थे, तो ग्रीन ने पलटकर सवाल किया कि “आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं?”कोच ने मांगी माफीइस पूरे मामले के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच ब्यू कैसन को बीच में आना पड़ा. उन्होंने स्थिति को संभाला और बाद में पत्रकार से माफी भी मांगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की जानकारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को भी दे दी गई है.कैमरून ग्रीन आमतौर पर मीडिया के साथ अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. फिलहाल यह मामला चर्चा में बना हुआ है और देखना होगा कि आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है.