Eid Kab Hai 2026 Live: सऊदी में आज दिखा चांद तो कल होगी ईद, भारत में आखिरी रोजा कब

Wait 5 sec.

Eid ul Fitr Eid Kab Hai 2026 In India Live: रमजान का महीना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. भारत में आज 18 मार्च को 28वां रोजा रखा गया है तो वहीं सऊदी अरब में 29वां रोजा रखा गया है. रमजान के आखिरी दौर में दुनियाभर के मुसलमानों की निगाहें ईद के चांद पर रहती है.सऊदी अरब में बुधवार 18 मार्च की शाम शव्वाल (इस्लामिक कैलेंडर का 10वां महीना) का नया चांद को देखने की अपील की गई है. सऊदी में अगर आज शव्वाल का नया चांद दिखाई देता है तो वहां 19 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. वहीं खाड़ी देशों में अगले दिन यानी 20 मार्च को ईद हो सकती है. हालांकि अंतिम तिथि की घोषणा चांद नजर आने के बाद ही होती है.सऊदी में 19 या 20 कब होगी ईदसऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों से 18 मार्च की शाम ईद की चांद (शव्वाल का चांद) देखने की अपील की है. बता दें कि, सऊदी में खाड़ी देशों से एक दिन पहले ईद या अन्य इस्लामिक त्योहार मनाए जाते हैं. सऊदी में 18 मार्च को रमजान 1447 हिजरी का 29वां दिन रहेगा. इसलिए आज चांद देखने की कोशिश की जाएगी. लेकिन किसी कारण नया चांद नजर नहीं आता तो सऊदी में 30 रमजान पूरा करने के बाद 20 मार्च 2026 को ईद मनाए जाएगी.ईद की अंतिम घोषणा का इंतजारसऊदी अरब में यह नियम है कि, जिस व्यक्ति को सबसे पहले चांद नजर आता है वह नजदीकी कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज कराता है, ऐसा अपील सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया जाता है. चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद ही ईद के तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाती है.कैसे तय होती है ईद की तारीखईद की तारीख नया चांद नजर आने के बाद ही निर्धारित होती है. लेकिन अलग-अलग देश में चांद दिखने के समय और स्थिति में अंतर होता है. इसलिए विभिन्न स्थानों पर ईद अलग-अलग दिन मनाई जाती है. जैस सऊदी में एक दिन पहले और खाड़ी देशों में उसके अगले दिन.ईद कब मनाई जाएगी, यह पूरी तरह से इस्लामिक चंद्र कैलंडर की तारीख पर भी निर्भर करता है. ईद शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है. अगर नया चांद 29 रमजान को नजर आता है तो अगले दिन ईद होती है. अगर चांद नजर नहीं आता तो 30 रमजान पूरा करने के बाद मुसलमान ईद मनाते हैं.ईद-उल-फितर का महत्वईद-उल-फितर को ईद या फिर मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार पूरे महीने रोजा रखने के बाद अल्लाह का शुक्रिया अदा करने और भाईचारे का संदेश देता है. ईद के दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है, जकात दी जाती है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं.ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय