तलाक के बाद पहली बार नजर आईं हंसिका मोटवानी, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हाल ही में तलाक हुआ है. एक्ट्रेस ने महज शादी के चार साल बाद ही सोहेल खटूरिया के साथ अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं. जिसके बाद पहली बार उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पब्लिक में भी नजर आईं. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, वहां उन्होंने माथा टेका और बाबाजी से आशीर्वाद भी लिया है.मां के साथ पहुंचीं स्वर्ण मंदिरहंसिका तलाक लेने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं. उन्होंने मां मोना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका. एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंन हमेशा मुझे थामे रखा है. वाहेगुरु दी मेहेर रहे.' इन फोटोज में एक्ट्रेस स्वर्ण मंदिर के बाहर हाथ जोड़े बैठी हैं. इसके अलावा दूसरी फोटो में उनकी मां मोना भी उनके साथ नजर आ रही हैं.     View this post on Instagram           A post shared by Hansika Motwanni (@ihansika)मुश्किल वक्त में बेटी के साथ है मांइस दौरान हंसिका मोटवानी ने महावर पिंक कलर का प्रिंटेड सूट पहना हुआ है. एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में यहां नजर आ रही हैं. तो वहीं उनकी मां मोना ने लेमन यलो कलर का प्रिंटेड सूट पहना है. जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग का दुपट्टा माथे पर पहना है. दोनों मां बेटी यहां भगवान का आशीर्वाद लेने आए थे. तो वहीं हंसिका की मां के साथ ने ये बताया कि मुश्किल वक्त में वो अपनी बेटी के साथ खड़ी हैं.बता दें कि हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में सोहेल खटूरिया से शादी की थी. ये शादी राजस्थान से हुई थी जो बहुत लैविश थी. लेकिन शादी के महज कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और केवल डेढ़ साल में ही एक्ट्रेस सोहेल से अलग रहने लगी थीं. जिसके बाद चार साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया. ये तलाक आपसी सहमति से हुआ है और इसके लिए हंसिका ने कोई एलिमनी भी नहीं ली है.