हम यहां दोनों राज्यों के बीच व्यापार संबंध प्रगाढ़ करने के लिए आए हैं। वर्तमान वैश्विक परिदृष्य में कई तरह की चुनौतियां हैं और हमारे पास आगे बढ़ने के स्वर्णिम अवसर हैं। कुछ वर्ष पूर्व हमारे निवेशक खाड़ी देशों में निवेश के लिए जा रहे थे, लेकिन अब वहां स्थिति बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार से अथक प्रयास कर रहे हैं।