Eid Moon Sighting Live: रमजान की शुरुआत होते ही मुसलमानों को ईद का इंतजार रहता है. अब इंजतार की वह घड़ी आखिरकार आ ही गई, जब इस्लाम के सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाएगा. आज 20 मार्च 2026 को भारत में रमजान का आखिरी दिन और अलविदा जुमा है. रोजेदार आज इफ्तार के बाद आसमान में ईद का नया चांद देखेंगे.हालांकि भारत में ईद की तारीख 21 मार्च 2026 तय करदी गई है, क्योंकि 20 मार्च को रमजान का 20 रोजा पूरा हो चुका है. आज शाम में इफ्तार कर रोजेदार 30 रोजा पूरा करेंगे और शाम में चांद रात होगी. ईद से पहले की रात को चांद रात कहा जाता है, जिसमें बाजारों की रौनक काफी बढ़ जाती है और लोग जमकर ईद की खरीदारी करते हैं.बाजारों में आज चांद रात की रौनकइस्लाम के सबसे पाक महीने रमजान की समाप्ति के बाद आज भारत में चांद रात मनाया जा रहा है. वहीं ईद (Eid al-Fitr 2026) को लेकर हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है. आज चांद रात पर देर रात तक लोग कपड़े, सेवइयां, मिठाइयां और त्योहार से जुड़े सामानों की खरीदारी करेंगे. वहीं महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं.ईद का त्योहार 21 मार्च कोइस्लामिक चंद्र कैलेंडर (Islamic Calendar) के 10वें महीने शव्वाल (Shawwal) की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. हालांकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, हर साल ईद की तिथि में बदलाव हो जाता है. ईद मनाने के लिए अर्धचंद्रमा के दर्शन का खास महत्व होता है. क्योंकि इस्लाम में नए चांद (हिलाल) को नए महीने का प्रतीक माना गया है.भारत में गुरुवार, 19 मार्च को चांद नजर नहीं आया था, जिसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने 30 रोजा पूरा कर 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा की है. इसलिए भारत में शनिवार को ईद का दिन रहेगा. वहीं सऊदी अरब में आज 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है. बता दें कि, सऊदी में भारत से एक दिन पहले त्योहार मनाए जाते हैं.भले ही ईद की तारीख ही घोषणा कर दी गई हो, लेकिन शव्वाल का नया चांद (हिलाल) देखने की बेसब्री और चाह हर मुसलमान में होती है, इसलिए आज सूर्यास्त के बाद ही सभी की नजरें आसमान में रहेंगी.चांद का दीदार होते ही चांद रात और ईद की मुबारकबाद का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. रातभर लोग तैयारियों में जुटे रहेंगे और सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी. ईद के दिन घरों में खासतौर पर सेवइयां, शीर खुरमा और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर आना जाना होता है. वहीं बच्चों में ईदी पाने का खास उत्साह रहता है.ये भी पढ़ें: Chand Raat Mubarak 2026: दिखा जो शव्वाल का प्यारा सा चांद, ईद से पहले सभी को भेजें चांद रात की मुबारकबादDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.