IPL 2026 में डेब्यू करने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें कौन-कौन है शामिल

Wait 5 sec.

IPL 2026 सीजन एक नया रोमांच अपने साथ लेकर आ रहा है, जिसमें दिग्गजों के साथ-साथ कुछ नए सितारे चमकने को तैयार हैं. नए सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और हर बार की तरह 2026 में भी कुछ इंटरनेशनल स्टार इंडियन प्रीमियर लीग में अपना सबसे पहला मैच खेलने वाले हैं. तो यहां देख लीजिए उन सभी विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट, जो 2026 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले हैं.पथुम निसांकापिछले 3-4 साल में पथुम निसांका श्रीलंका के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं. वो IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. दिल्ली टीम ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.फिन एलनन्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलन, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मात्र 33 गेंद में शतक जड़ दिया था. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे, जिसने उनपर 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. एलन इससे पहले RCB के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कभी डेब्यू करने का अवसर नहीं मिल पाया.बेन डकेटइंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. दिल्ली ने नीलामी में उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. बेन डकेट ने अब तक अपने 217 मैचों के टी20 करियर में 5,397 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 140 से ऊपर है.ब्लेसिंग मुजरबानीजिम्बाब्वे के साढ़े 6 फुट लंबे गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे. KKR ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है. मुजरबानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 13 विकेट लेकर आ रहे हैं.अल्लाह गजनफारमिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले अफगानिस्तान के 19 वर्षीय गेंदबाज अल्लाह गजनफार को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने अब तक अपने 63 मैचों के टी20 करियर में 77 विकेट लिए हैं और खासतौर पर वो रन गति पर लगाम कसने में महारत रखते हैं.जैक एडवर्ड्स25 वर्षीय युवा ऑस्ट्रेलियाइ ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे. SRH ने उनपर ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाई थी. एडवर्ड्स अपने टी20 करियर में 853 रन बनाने के साथ-साथ मीडियम पेस गेंदबाज करते हुए 52 विकेट भी ले चुके हैं.जैकब डफीन्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने पिछले 2 साल में अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ी है. उन्हें RCB ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. डफी ने पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 21 मैच खेलकर 35 विकेट चटकाए थे.