आरटीओ कर्मचारी ट्रक चालक पर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना में ट्रक चालक का सिर फट गया। जैसे ही इस बात की खबर अन्य ट्रक चालकों को लगी, वे लामबंद हो गए और उन्होंने मौके पर ही आरटीओ अमले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।