40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव

Wait 5 sec.

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म 'मृतभूमि-मे वॉर रेस्ट इन पीस' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं. अप्रैल में रिलीज होने वाली इस फिल्म में काफी चेंज हुए हैं. मेकर्स ने 40 दिन का दोबारा शूट कर रहे हैं.फिल्म में एड हुआ ये गानामिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम फरवरी 2026 से फिल्म के कई पार्ट्स को री-शूट कर रही है. लगभग 40 दिन का काम प्लान हुआ था. इस रिवाइज्ड शेड्यूल में नए सीक्वेंस शूट किए गए, जिसने नेरेटिव को री-शेप किया. सबसे ज्यादा चर्चित चीज जो एड की गई वो चाईनीज- भाषा (मैंडरिन) में एक गाना एड किया गया है. इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. गाना जब फाइनल हो जाएगा तब सलमान पर शूट किया जाएगा.     View this post on Instagram           A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)बता दें कि 16 मार्च को सलमान खान ने एक पोस्ट करके बताया कि उनकी फिल्म का नाम अब 'बैटल ऑफ गलवान' नहीं होगा. फिल्म का नाम अब 'मातृभूमि- मे वॉर रेस्ट इन पीस' होगा. मेकर्स फिल्म को वॉर की कहानी से ज्यादा दिखाना चाहते हैं. वो इसमें ह्मयूमन एंगल भी रखना चाहते हैं. फिलहाल फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होनी है. हालांकि, खबरें हैं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है और मिड अगस्त में रिलीज हो सकती है. लेकिन इसे लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है.फिल्म का नाम क्यों बदला गया?इस बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'सलमान खान सर के फैंस के लिए फिल्म का टाइटल बदला अचानक हो सकता है. लेकिन ये रातोरात नहीं हुआ है. शुरुआत से ही हमने दो टाइल रखे थे. जैसे ही हम फिल्ममेकिंग की जर्नी की तरफ आगे बढ़े, हमें एहसास हुआ कि ये फिल्म सिर्फ युद्ध के बारे में नहीं है. ये इंसानियत के बारे में भी है.'हाल ही में फिल्म की फिल्म के नए गाने तुम चांद देख लेना का टीजर रिलीज हुआ है.