छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलिहापुरी में पुरानी रंजिश के चलते दंपती पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी ने महिला के पेट में लगातार तीन वार किए, जबकि बीच-बचाव में आए पति के हाथ में भी चोट आई।