इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से संचालित होंगी जयपुर-रायपुर जैसी 16 उड़ानें, प्रति घंटे 300 यात्री भर सकेंगे उड़ान

Wait 5 sec.

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल (टर्मिनल-1) का नवनिर्माण कार्य किया गया है। यहां से लखनऊ, रायपुर, जयपुर, जबलपुर सहित 16 उड़ानें संचालित होंगी।