'सरके चुनर' गाना विवाद के बाद मुश्किल में फंसीं नोरा फतेही, भारत में वर्क परमिट कैंसिल करने की हो रही मांग

Wait 5 sec.

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' का हिंदी वर्जन रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया. गाने के अश्लील लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब थू थू की. जिसके बाद इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया. हालांकि तब भी ये विवाद अब तक थमा नहीं है. अब खबरें हैं कि नोरा फतेही के इस गाने से लोग इतने खफा हैं कि उनके भारत में वर्क परमिट को कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं.कैंसिल हो जाएगा नोरा का वर्क परमिट? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 वकीलों के एक ग्रप ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में नोरा फतेही के भारत में काम करने के वर्क परमिट को कैंसिल करने की मांग की है, साथ ही साथ एक्ट्रेस को इंडिया से डिपोर्ट करने की भी मांग की है. जिसके लिए सूचना एवं जनसंचार विभाग, सीबीएफसी, मिनिस्ट्री ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेशनल कमिशन ऑफ वुमन को भी शिकायती आवेदन भेजा जा चुका है. क्या कहा गया शिकायत में?इस शिकायती आवेदन में मुख्य रूप से बताया गया है कि, नोरा फतेही भारत में रहने के विशेषाधिकार का लगातार दुरुपयोग कर रही हैं, और सक्रिय रूप से ऐसे कंटेंट में भाग ले रही हैं, उसे बढ़ावा दे रही हैं और टेलिकास्ट कर रही हैं जो अश्लील, अभद्र, सेक्शुअली सजेस्टिव और महिलाओं- बच्चों की गरिमा और भारतीय समाज के लिए काफी ऑफेंसिव है. इसके साथ ही विदेशी अधिनियम, 1946 के कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए तर्क दिया है कि अगर विदेशी नागरिकों का आचरण सार्वजनिक शालीनता या व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया जाता है तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है.बता दें कि ये गाना कुछ दिन पहले ही रिली हुआ था. जिसके कुछ लिरिक्स काफी ऑफेंसिव थे. जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया गया. इस मामले के बाद नोरा को भी खूब ट्रोल किया गया. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें बिना वजह ही ट्रोल किया जा रहा है, उन्हें हिंदी लिरिक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसके अलावा गाने को लिखने वाले लिरिसिस्ट ने भी इसे लेकर माफी मांगी और बताया कि ये कन्नड़ भाषा से ट्रांलेट किया गया है.