क्यों दिया जाता है बोनी कपूर की हर फिल्म में गीता बाली को ट्रिब्यूट? जानें क्या है अनिल कपूर संग कनेक्शन

Wait 5 sec.

अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपूर परिवारों में से एक है. अनिल कपूर और संजय कपूर एक्टर हैं तो वहीं बोनी कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. बोनी के प्रोडक्शन हाउस का नाम Bayview Projects LLP है. इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्में बनी हैं. लेकिन क्या आपने कभी इस बैनर से बनी फिल्मों के शुरुआती क्रेडिट्स पर ध्यान दिया है? नहीं दिया होगा! हम बताते हैं इसमें क्या खास है.क्रेडिट्स में गीता बाली!क्या आपने 'मॉम', 'मैदान', 'रूप की रानी चोरों का राजा', इन फिल्मों के शुरुआती क्रेडिट्स पर ध्यान दिया है. इस बैनरतले बनने वाली हर फिल्म की शुरुआत में सबसे पहला क्रेडिट जाता है सुरिंदर कपूर को, जो बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर के पिता हैं. इसके बाद क्रेडिट दिया जाता है बॉलीवुड के 60, 70, 80 के दशक की फिल्म एक्ट्रेस गीता बाली को, जो शम्मी कपूर की पहली पत्नी भी रही हैं. यहां देखें:क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों? इस बात पर अभी तक कम ही लोगों ने ध्यान दिया है. कपूर परिवार का गीता बाली के साथ आखिर ऐसा क्या कनेक्शन है, जो हर फिल्म से पहले उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाता है? आइये हम बताते हैं ऐसा क्यों?गीता बाली के साथ क्या है रिश्ता?दरअसल अनिल कपूर और बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तब गीता बाली ही थीं जिन्होंने उनके ऊपर भरोसा किया था और उन्हें प्रेरित किया था. इस बारे में खुद अनिल कपूर ने ही बताया है. अनिल कपूर ने एबीपी न्यूज की समिट आईडियाज ऑफ इंडिया में शामिल होने पहुंचे थे. इस समिट में ही एक्टर ने इस बारे में बताया था. एक्टर बोले थे, 'गीता बाली जी जो थीं उनका मेरे परिवार पर बहुत बड़ा एहसान है. उन्होंने हमेशा से हमारा बहुत साथ दिया है'.परिवार के करियर में गीता बाली का है योगदानआगे अनिल कपूर ने कहा, 'हमने जो फिल्में बनाना शुरू कीं, पहले पिताजी ने, फिर बोनी ने उसमें उन्होंने बहुत साथ दिया है. उन्होंने ही कहा मेरे पिताजी से कि तुम फिल्में बनाओ मैं हूं तुम्हारे साथ. यहां तक कि जब मैंने फिल्में करना शुरू की तो उन्होंने मुझे डांस सिखाया, मुझे पहला माउथ ऑर्गन उन्होंने ही खरीद के दिया था. मेरे पिताजी की पहली फिल्म उन्होंने ही शुरू करने के लिए कहा था. तो उनका बहुत मेरे करियर में योगदान है. हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई होता है जो उन्हें आगे बढ़ाता है. वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस थीं, बहुत अच्छी डांसर थीं. गीता बाली जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है मेरे करियर में'.गीता बाली ने पहले सुरिंदर कपूर को, फिर बोनी कपूर को और फिर अनिल कपूर को फिल्मों के लिए प्रेरित किया. वो इंडस्ट्री जिसमें केवल कॉम्पिटीशन की भावना होती है, उसमें जब कोई ऐसे मदद करने वाला हो तो वो भगवान से कम नहीं है. इसी वजह से बोनी कपूर की हर फिल्म में गीता बाली को ट्रिब्यूट दिया जाता है. बता दें गीता बाली अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं और शम्मी कपू की पत्नी भी थीं, जिससे एक्टर बहुत प्यार करते थे.