MP में दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, धार-पीथमपुर के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल

Wait 5 sec.

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत पीथमपुर-धार के बीच पहली बार ट्रेन दौड़ेगी। 23 मार्च को प्री-ट्रायल होगा, इसमें ट्रैक का प्रारंभिक परीक्षण किया जाएगा। 25 मार्च को मुख्य स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रेन को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर ट्रैक, पुलों और संरचनाओं की मजबूती परखी जाएगी।