YouTube पर बदलने वाला है वीडियो देखने का पूरा एक्सपीरियंस, जल्द आएगा यह गेम चेंजिंग फीचर

Wait 5 sec.

YouTube Video Preview: ऑनलाइन वीडियो के मामले में YouTube का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन इसके एल्गोरिदम को लेकर लोगों को शिकायतें भी हैं. सबसे बड़ी शिकायत मिसलीडिंग कंटेट को लेकर है. लोगों का कहना है कि क्लिकबेट थंबनेल के कारण उनका बहुत समय खराब होता है और यूट्यूब इससे निपटने के लिए कुछ नहीं कर रही है. अब कंपनी ने इस शिकायत का समाधान करने जा रही है. कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसमें यूजर वीडियो पर क्लिक करने से पहले ही उसका प्रीव्यू देख पाएंगे.YouTube पर आ रहा है यह नया फीचररिपोर्ट्स के अनुसार, YouTube ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है. इसे 'Discover videos with Previews' नाम दिया गया है. इसकी मदद से यूजर मिसलीडिंग कंटेट पर क्लिक करने से बच सकेगा. यह फीचर यूजर्स के लिए काम का हो सकता है, लेकिन क्रिएटर्स को इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि यूजर प्रीव्यू देखने के बाद पूरा वीडियो देखने का मन बदल सकता है.कैसे काम करेगा नया फीचर?YouTube की ऑफिशियल सपोर्ट वेबसाइट पर बताया गया है कि यह फीचर यूजर को रिकमंड किए गए वीडियो का 5-10 सेकंड का प्रीव्यू दिखाएगा. इसमें यूजर को वीडियो के शॉर्ट और एंगेजिंग मोमेंट्स दिखाए जाएंगे. इसकी मदद से यूजर यह डिसाइड कर सकेंगे कि वो पूरा वीडियो देखना चाहते हैं या इसे स्किप करना चाहते हैं. इससे यूजर क्लिकबेट थंबनेल वाले वीडियो से बच सकेंगे. दरअसल, कई क्रिएटर थंबनेल में ऐसा कुछ बता देते हैं, जिसका वीडियो से कोई लेना-देना नहीं होता. इससे यूजर क्लिकबेट थंबनेल वाले वीडियो देखने से बच सकेंगे.क्रिएटर्स को इस कारण हो सकता है नुकसानइस फीचर से YouTube पर वीडियो देखने का पूरा एक्सपीरियंस बदल सकता है और इससे क्रिएटर को नुकसान हो सकता है. अगर प्रीव्यू में ही वीडियो के बेस्ट पार्ट दिख जाएंगे तो ज्यादातर यूजर फुल वीडियो देखना स्किप भी कर सकते हैं. ऐसे में यह बहुत हद तक यूट्यूब पर डिपेंड करेगा कि वह इन प्रीव्यू को कैसे प्ले करती है और इसमें किस प्रकार का कंटेट दिखाया जाएगा.ये भी पढ़ें-जुए और सट्टेबाजी से जुड़ी ऐप्स पर चला सरकारी चाबुक, एक ही झटके में 300 प्लेटफॉर्म्स बैन