MP News: मध्यप्रदेश के बिछुआ में शनिवार को कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी राज ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ "छुटभैया नेताओं" ने अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह कर उन्हें जबरन भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।