उज्जैन में विजयादशमी पर भगवान महाकाल शमी वृक्ष का पूजन करते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से सवारी निकलती है, फ्रीगंज होते हुए दशहरा मैदान पहुंचती है। कलेक्टर और एसपी पूजन में शामिल होते हैं। 2 अक्टूबर को यह आयोजन होगा, भगवान महाकाल उज्जैन के राजा के रूप में पूजन करेंगे।