Inside Sundar Pichai Luxury House And Lifestyle: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई एक बार फिर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet ने उनका पैकेज अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाकर लगभग 692 मिलियन डॉलर (करीब 6361 करोड़ रुपये) कर दिया है. इस फैसले के बाद वे दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉर्पोरेट अधिकारियों में शामिल हो गए हैं.रिपोर्ट के अनुसार इस पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स के रूप में दिया जाएगा, जिनकी शुरुआती वैल्यू करीब 126 मिलियन डॉलर है. इन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है. इन स्टॉक्स का भुगतान कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. अगर Alphabet का प्रदर्शन S&P 100 इंडेक्स की तुलना में बेहतर रहता है तो इनकी वैल्यू बढ़कर लगभग 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. वहीं यदि तय किए गए लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो इनका लाभ नहीं मिलेगा.यह भी पढ़ें - हैवी मील के तुरंत बाद फ्रूट्स खाने चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?इसके अलावा सुंदर पिचाई को अगले तीन साल तक हर महीने रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक भी मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत करीब 84 मिलियन डॉलर बताई जा रही है. इसके साथ ही उनका सालाना बेस सैलरी पैकेज लगभग 2 मिलियन डॉलर रखा गया है.गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल भी कम दिलचस्प नहीं है. उनके निजी गैराज में मौजूद गाड़ियां क्लास और आराम को दर्शाती हैं. timesnow की रिपोर्ट के अनुसार, पिचाई के पास Mercedes Maybach S650 है, जिसकी कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपये बताई जाती है और यह अपने शानदार V12 इंजन और लग्जरी के लिए जानी जाती है. इसके अलावा उनके गैराज में BMW 730LD भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1.35 करोड़ रुपये है और यह आरामदायक सफर के लिए मशहूर है. वहीं रोजमर्रा के सफर के लिए उनके पास Mercedes V-Class भी है, जिसकी कीमत करीब 71 लाख रुपये है.क्या है घर की खासियत?अगर उनके घर की बात करें तो कैलिफोर्निया के Los Altos की पहाड़ियों में फैला उनका करीब 40 मिलियन डॉलर का घर किसी लक्जरी रिसॉर्ट से कम नहीं लगता. लगभग 31 एकड़ में फैली इस संपत्ति में पहाड़ों का शानदार नजारा दिखाने वाला इन्फिनिटी पूल, सोलर पैनल से लैस पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन, आधुनिक जिम, प्राइवेट स्पा और वाइन सेलर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. घर के चारों तरफ हरियाली है, जिससे पूरा माहौल शांत और सुकून भरा लगता है. इतनी सफलता के बावजूद सुंदर पिचाई अक्सर अपने साधारण बचपन को याद करते हैं. चेन्नई में पले-बढ़े पिचाई ने कई बार बताया है कि उनका शुरुआती जीवन ही उनके मूल्यों की सबसे बड़ी ताकत है. इसे भी पढ़ें- थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में