Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ने कर ली करोड़ों की कमाई, इन फिल्मों के रिकॉर्ड़ तोड़ने पर नजर

Wait 5 sec.

रणवीर सिंह एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. वो फिल्म 'धुरंधर 2' लेकर आ रहे हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई करने की खबरें हैं. पेड प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों कमा डाले हैं.धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंगSacnilk के मुताबिक, धुरंधर 2 के पेड़ प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग की बत करें तो फिल्म के टोटल 1 लाख 42 हजार टिकट बिक चुके हैं. फिल्म ने अभी तक 8.83 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के टोटल 6684 शोज हैं, जिनमें से 6457 शोज हिंदी भाषा में हैं. हिंदी में फिल्म के 1 लाख 35 हजार टिकट बिक चुके हैं. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने 13.25 करोड़ की कमाई कर ली है.सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी अभी तक दिल्ली एनसीआर में है. फिल्म को दिल्ली एनसीआर के शोज में 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है. वहीं मुंबई में 12 परसेंट, पुणे में 12 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है. फिल्म की जिस हिसाब से एडवांस बुकिंग हो रही है और अभी 10 दिन बाकी हैं फिल्म रिलीज में. धुरंधर 2 के जल्द हाईएस्ट एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में आने की उम्मीदें हैं.इन फिल्मों को पीछे छोड़ेगी धुरंधर 2?नेशनल चेन्स में हाईएस्ट एडवांस बुकिंग टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर एवेंजर्स: एंडगेम है. फिल्म के 9 लाख 75 टिकट बिके थे. दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 है. फिल्म के 6 लाख 50 हजार टिकट बिके थे. तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की जवान है. जवान के 5 लाख 57 हजार टिकट बिके थे. चौथे नंबर पर पठान है. पठान के 5 लाख 56 हजार टिकट बिके थे. पांचवें नंबर पर स्पाइडर मैन: नो वो होम है. फिल्म के 5 लाख 50 हजार टिकट बिके थे.फिल्म की बात करें तो इसे आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को लेकर फैंस बहुत बेसब्र हैं. ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का दूसरा पार्ट है.