थाई किझावी से लेकर मर्दानी 3 तक थिएटर में लगी हैं. फिल्में ठीका-ठाक कमाई कर रही हैं. आइए जानते हैं शनिवार को कमाई के मामले में किस फिल्म ने बाजी मारी है.थाई किझावीइस फिल्म ने शनिवार को कमाई के मामले में सारी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने इंडिया में नेट 30.3 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 42.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.द केरला स्टोरी 2फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने शनिवार को 3.75 करोड़ की कमाई की. द करेला स्टोरी ने दुनियाभर में 34.65 करोड़ कमा लिए है. वहीं फिल्म ने इंडिया में नेट 29.4 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है.ओ रोमियोशाहिद कपूर की इस फिल्म ने शनिवार को 70 लाख की कमाई की. ओ रोमियो ने टोटल 69.4 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 106.7 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म में शाहिद कपूर को तृप्ति डिमरी संग रोमांस करते हुए देखा गया है. फिल्म में फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे एक्टर्स हैं. विशाल भारद्वाज ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.मर्दानी 3फिल्म ने शनिवार को 20 लाख की कमाई की. फिल्म ने इंडिया में नेट 50.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 74.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं.बॉर्डर 2बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने 44वें दिन यानि शनिवार को 12 लाख की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 328.57 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने दुनियाभर में 449.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को काफी पसंद किया गया.