सीहोर में बेकाबू बोलेरो का कहर: चार किशोरों को 70 फीट तक घसीटते ले गई, दो की मौत; अभी दो जिंदगी से जंग लड़ रहे

Wait 5 sec.

सीहोर शहर में मोती बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े चार किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार है।