एक्ट्रेस समीरा रेड्डी फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने काम और बॉडी इमेज ईश्यूज को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि शुरुआती करियर के दौरान वो अपने शरीर पर गोरा होने वाला मेकअप लगाती थीं.मिड डे से बातचीत में समीरा ने कहा, 'हमारे पेरेंट्स जो नहीं जानते या सोचते थे कि ये चीज एक मुद्दा है. वो आज के समय में हम लोगों के लिए है. हम पॉलिटिकली करेक्ट ज्यादा हैं. हम जेंडर इक्वालिटी की बात करतें हैं. जब हम बात करते हैं तो ज्यादा अवेयर रहते हैं. फिर चाहे बुलिंग हो या ट्रोलिंग हो. आजकल कम उम्र में ही अवेयरनेस आ गई है.'आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मदरहुड की वजह से उनकी वर्क लाइफ और फोकस बदल गया है. उन्होंने अपने करियर को होल्ड पर रखा और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया. समीरा ने कहा, 'मैं कभी-कभी खुद से भी सवाल करती हूं. लेकिन जो है वो है.'इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर समीरा ने किया रिएक्टइसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टैंडर्ड को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'एक एक्टर और महिला होने के नाते मुझे शुरू में लगता था कि मुझे गोरा होना है. किसी तो अजीब कारण से हर कोई मुझ पर गोरा करने के हिसाब से मेकअप करता था. तो मुझे मेरी बॉडी पर भी मेकअप लगाना पड़ता था और ये मुझे परेशान करता था. मुझे ऐसा महसूस करवाया गया कि मैं बहुत स्लिम नहीं हूं. मैं एक लंबी लड़की हूं, तो मुझे ये फील करवाया गया कि मैं लंबी और बड़ी हूं. शुरुआत में ये सारी बातें मेरे साथ रहीं. सालों तक एक एक्टर के तौर पर मेरा नेरेटिव हमेशा से साइज के बारे में रहा. जबकि ये टैलेंट, एक्टिंग के बारे में होना चाहिए था. अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे ये भी नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों होने दिया. पर ये इंडस्ट्री का नॉर्म था.'