38 साल के करियर में 22 सक्सेसफुल फिल्में, आमिर खान ने दमदार रोल्स से बनाई पहचान, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Wait 5 sec.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर करीब 38 साल का हो चुका है. इस लंबे करियर में आमिर खान ने सिर्फ फिल्में ही नहीं की, बल्कि ऐसे किरदार निभाए जो लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए. यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड के सबसे अलग कलाकारों में गिना जाता है. उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी.38 साल में 22 हिट फिल्में आमिर खान के करियर की बात करें, तो उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी लगभग 22 फिल्में ऐसी रही हैं जिन्हें बड़ी सफलता मिली. इन फिल्मों में उन्होंने हर बार कुछ नया करने की कोशिश की. चाहे रोमांटिक किरदार हो, सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म हो या फिर गंभीर भूमिका, आमिर हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. यही वजह है कि उनकी फिल्मों का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं. आमिर जब भी पर्दे पर आते हैं तो अपने अभिनय से अलग पहचान बना लेते हैं. उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए और दर्शकों से भरपूर प्यार पाया.आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट फिल्म रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्डिक्ट सितारे जमीन पर 20 जून 2025 167.46 करोड़ रुपये हिट सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर 201763.40 करोड़ रुपयेहिट दंगल 23 दिसंबर 2016387.38 करोड़ रुपयेऑल टाइम ब्लॉकबस्टर पीके 19 दिसंबर 2014340.80 करोड़ रुपयेऑल टाइम ब्लॉकबस्टर धूम 3 20 दिसंबर 2013284.27 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर तलाश 30 नवंबर 201293.61 करोड़ रुपयेसेमी-हिट 3 इडियट्स 25 दिसंबर 2009202.47 करोड़ रुपयेऑल टाइम ब्लॉकबस्टर गजनी  25 दिसंबर 2008114 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर तारे जमीन पर 21 दिसंबर 200762.95 करोड़ रुपयेहिट फना 26 मई 200651.89 करोड़ रुपयेसुपर-हिट रंग दे बसंती 26 जनवरी 200652.91 करोड़ रुपयेहिट लगान 15 जुलाई 200134.35 करोड़ रुपयेहिट सरफरोश 30 अप्रैल 199918.74 करोड़ रुपयेहिट गुलाम 19 जून 199813.23 करोड़ रुपयेहिटइश्क 28 नवंबर 199724.80 करोड़ रुपयेसुपर-हिट राजा हिंदुस्तानी 15 नवंबर 199643.20 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर रंगीला 9 अगस्त 199520.37 करोड़ रुपयेसुपर-हिट हम हैं राही प्यार के 23 जुलाई 19935.21 करोड़ रुपयेहिट जो जीता वहीं सिकंदर 22 मई 19923.95 करोड़ रुपयेहिट दिल है कि मानता नहीं 12 जुलाई 19914.02 करोड़ रुपयेहिट दिल 22 जून 19907 करोड़ रुपयेसुपर-हिट कयामत से कामायत तक 29 अप्रैल 19882.85 करोड़ रुपयेसुपर-हिट 1988 में रखा बॉलीवुड में कदम आमिर खान ने 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था. शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींच लिया. समय के साथ उन्होंने खुद को एक ऐसे अभिनेता के रूप में साबित किया, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि अच्छी कहानियों वाली फिल्मों को भी महत्व देता है. यही कारण है कि आज 38 साल बाद भी आमिर खान का नाम इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित कलाकारों में लिया जाता है.