नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर बीते दिन यानी हनुमान जयंती के मौके पर ही रिलीज हुआ है. इस फिल्म से सबसे पहले रणबीर कपूर का 'राम' वला लुक सामने आया है. जिसे दर्शखों ने खूब पसंद किया है. ये फिल्म 4000 करोड़ के लंब-संब बजट में बनी है. टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को 700 करोड़ की एक बड़ी डील भी ऑफर हुई, लेकिन मेकर्स ने इस डील को रिजेक्ट कर दिया है. आइये बताते हैं क्या ह ये डील और क्यों किया गया है इसे रिजेक्ट.OTT के लिए मिली बड़ी डीलबॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को रिलीज करने के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से ऑफर आया था. ये ऑफर 700 करोड़ की डील का था, जिसे नमित ने रिजेक्ट कर दिया है. नमित ने इसे रिजेक्ट करने में ज्यादा समय भी नहीं लगाया और बस मना कर दिया है. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि नमित इस डील से खुश नहीं थे.बड़ी हैं उम्मीदेंदरअसल मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ रुपये लगाए हैं. ऐसे में 700 करोड़ की डील उन्हें कम लग रही है और वे चाहते हैं कि ओटीटी की डील 1000 करोड़ में मिले. जिससे इस फिल्म की लागत का 1000 करोड़ कम से कम वसूला जा सके और बाकी रिकवरी के लिए 3000 करोड़ बाकी रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो नमित को पूरी उम्मीद है कि उन्हें 1000 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिल जाएगी, इसी वजह से उन्होंने 700 करोड़ की डील पर कोई दाव नहीं खेला. ये भी हो सकता है कि नमित फिलहाल केवल फिल्म के फर्स्ट पार्ट के लिए ही डील करें. अगले पार्ट की डील उस समय ही देखी जाएगी. इस मामले में 'रामायण' के मेकर्स ने भी 'धुरंधर' की स्टैटेजी अपनाई है.बता दें कि ये स्टार स्टडेड फिल्म इस साल यानी 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म की कास्ट को लेकर कई सारी बातें हो रही हैं. तो वहीं हाल ही में इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे एक्चर रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को 'माता सीता' के किरदार के लिए परफेक्ट कास्टिंग बताई है. तो वहीं उन्होंने 'रावण' के किरदार के लिए यश की कास्टिंग को भी बिलकुल परफेक्ट बताया है.