भोपाल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक युवक की जान चली गई। युवक ट्रेन पकड़ने की कोशिश में अनियंत्रित होकर ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच के संकरे गैप में गिर गया। इसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।