RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम

Wait 5 sec.

Most Times 200 Scores in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में वो कारनामा कर दिखाया है, जो इससे पहले कोई नहीं कर पाया. चेन्नई अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. CSK ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को 209 रन बनाते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया है. यह कुल 36वीं बार रहा जब चेन्नई की टीम ने IPL में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.CSK ने बनाया महारिकॉर्डIPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रनों का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अब चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है. CSK ने 36 बार ऐसा किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 35 बार ऐसा कर चुकी है. पंजाब किंग्स की टीम भी बड़े-बड़े स्कोर बनाने में पीछे नहीं है, जिसने 32 बार 200 या उससे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाया है. मुंबई इंडियंस ने भी 32 बार किसी मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन36 बार - चेन्नई सुपर किंग्स35 बार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू32 बार - पंजाब किंग्स32 बार -  मुंबई इंडियंस30 बार - कोलकाता नाइट राइडर्सIPL में 36वीं बार 200 रनों का आंकड़ा पार करने में चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और सरफराज खान की मदद मिली. म्हात्रे ने 73 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 32 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 7 बाउंड्री लगाईं. वहीं शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद लौटे.सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले कुछ सालों में आक्रामक बैटिंग को अपना ट्रेडमार्क स्टाइल बनाया है. वह भी IPL में 28 बार ऐसा कारनामा कर चुकी है. राजस्थान रॉयल्स ने 26 मौकों पर ऐसा किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 19 बार 200 रनों के आंकड़े को पार कर चुकी है.यह भी पढ़ें:PM मोदी ने संजू सैमसन की तारीफ में जो कहा, सुनकर आप भी हो जाएंगे स्टार क्रिकेटर के दीवानेIPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश