जरूरत की खबर- किस दवा के साथ क्या न खाएं?:गलत फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन के हेल्थ रिस्क, दवा खाने से पहले डॉक्टर से पूछें, लेबल पढ़ें

Wait 5 sec.

आमतौर पर दवाएं लेते समय लोग डोज और टाइमिंग पर ध्यान देते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि दवा के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकते हैं। बैड कॉम्बिनेशन दवा के असर को कम कर सकता है। इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इसलिए दवा लेने से पहले उसके लेबल को ध्यान से पढ़ना और ‘फूड-ड्रग इंटरैक्शन’ को समझना बेहद जरूरी है। आज ‘जरूरत की खबर’ में हम ‘फूड-ड्रग इंटरैक्शन’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- फूड-ड्रग इंटरैक्शन (FDI) क्या है? जवाब- यह फूड और दवा के बीच रिएक्शन है। जब दवा किसी फूड के साथ मिलकर पॉजिटिव या नेगेटिव रिएक्ट करती है, इसे FDI कहते हैं। इससे दवा का असर कम या ज्यादा हो सकता है। साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर कुछ दवाएं खाली पेट और कुछ खाने के बाद लेने की सलाह देते हैं, ताकि दवा सही काम करे। इसका मतलब पूरे दिन का खाना नहीं, बल्कि दवा के साथ खाया गया फूड है। सवाल- फूड-ड्रग इंटरैक्शन क्यों होता है? जवाब- इसके कई कारण हैं- सवाल- क्या किसी भी दवा को किसी भी फूड के साथ लिया जा सकता है? जवाब- नहीं, सभी दवाएं सभी फूड्स के साथ नहीं ली जा सकती हैं। कुछ फूड्स दवा के असर को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। सवाल- ये कैसे पता चलेगा कि किस दवा के साथ क्या फूड नहीं खाना है? जवाब- नीचे पॉइंटर्स में देखिए– सवाल- एंटीबायोटिक दवाओं के साथ कौन-से फूड नहीं लेने चाहिए? जवाब- एंटीबायोटिक दवाओं के साथ ये चीजें न खाएं– ये दवा से रिएक्ट करके उसका अवशोषण कम कर सकते हैं। सवाल- थायरॉइड की दवा के साथ कौन से फूड नहीं लेने चाहिए? जवाब- इसके साथ सोया प्रोडक्ट्स (जैसे सोयाबीन या सोया मिल्क), अखरोट और हाई-फाइबर फूड नहीं लेने चाहिए। ये चीजें शरीर में दवा के अवशोषण को रोक सकती हैं। सवाल- दवा और फूड के बीच में कितना गैप होना चाहिए? जवाब- नीचे पॉइंटर्स में देखें– सवाल- अगर गलती से किसी ऐसे फूड या ड्रिंक के साथ दवा ले ली जाए, जो उससे रिएक्ट करती हो, तो इससे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? जवाब- इससे दवा का असर कम हो सकता है। कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। सभी संभावित साइड इफेक्ट्स नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बैड फूड-ड्रग इंटरैक्शन होने पर कब तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूरी है? जवाब- अगर दवा लेने के बाद असहजता महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दवा खाने के बाद अगर ये संकेत दिखें तो इग्नोर न करें- सवाल- क्या विटामिन सप्लीमेंट्स भी फूड के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं? जवाब- हां, यह बात विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स पर भी लागू होती है। कई सप्लीमेंट्स भी फूड या दूसरी दवाओं के साथ मिलकर पॉजिटिव और नेगेटिव रिएक्ट कर सकते हैं। जैसेकि– ………………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में स्ट्रीट फूड न खाएं: 8 हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क, अगर खाने की मजबूरी हो तो ये 12 बातें ध्यान रखें गर्मियों में तापमान बढ़ने से डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। गर्मियों में स्ट्रीट फूड या बाहर का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…