मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर साफ दिखने लगा है। कई बड़े एयरपोर्ट बंद हैं या सीमित क्षमता के साथ चल रहे हैं, जिससे भारतीय एयरलाइंस की उड़ान योजनाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में भारत अब साउथ-ईस्ट एशिया की ओर रुख कर रहा है।