मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य रूप से पढ़नी होगी।