Happy Easter Sunday Wishes 2026: क्रिसमस की तरह की ईस्टर या ईस्टर संडे भी ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण पर्व में एक है, जिसे ईसाई धर्म के लोग उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं. ईस्टर का पर्व प्रभु यीशु (Jesus Christ) के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाता है.ईसाई मान्यता के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन सूली (क्रूस) पर चढ़ाए जाने के दो दिन बाद यीशु पुनर्जीवित हो गए थे. इसी खुशी में लोग ईस्टर का त्योहार मनाते हैं. इस साल ईस्टर का त्योहार रविवार, 5 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है.आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है ईस्टरईस्टर का पर्व प्रेम, क्षमा और नई शुरुआत का प्रतीक है. यह पर्व लोगों को यह संदेश देता है कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने के बाद भी आशा और विश्वास बनाए रखना चाहिए. ईसा मसीह का पुनरुत्थान इस बात का प्रतीक है कि, सत्य और प्रेम की हमेशा जीत होती है.ईस्टर के दिन दुनियाभर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं. इस मौके पर लोग अपने परिवार, मित्रों और करीबियों को शुभकामनाएं देकर इस पर्व की खुशियां साझा करते हैं. आप भी अपनों को ईस्टर की बधाई देना चाहते हैं तो यहां देखिए दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं संदेश (Easter Wishes 2026 messages quotes shayari images)-ईस्टर की खुशियां कभी कम न हो,नई जिंदगी की दोस्ती कभी कम न हो,मुस्कान रहे हर एक चेहरे पर,नाज है हमें यीशू मसीह पर.पुनर्जीवित मसीह आपके हृदय को आनंद से भर देंआपको नई आशा प्रदान करें और आपको शांति का आशीर्वाद देंईस्टर की शुभकामनाएं!ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारेतरस गए थे दर्शन को हम तुम्‍हारेजिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपनेचमका दी किस्‍मत, पूरे किए सपने हमारेHappy Easter 2026 Sundayआपको और आपके परिवार को ईस्टर की शुभकामनाएं.वसंत की सुंदरता और ईस्टर की आशा आपके दिल कोखुशी और सकारात्मकता से भर दे.Happy Easterप्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम,प्रभु के लिये, प्यारे फूल है हम,इन्हीं फूलों को बचाया और बगीचे को सजायाहमारे पापों को प्रभु यीशू ने है अपनाया.हैप्पी ईस्टर!लाता है सुख, लाता है प्यार, ये दिन दे सबको ब्लेसिंग हजार,मन में न रहे किसी के गम, ईस्टर की विशेज देते हैं हम!हैप्पी ईस्टर!ईस्टर के अंडे, फूलों की खुशबू और प्यारे खरगोशसब मिलकर आपके जीवन में खुशियां लाएं!हैप्पी ईस्टर!आशा की किरण फिर आई है,खुशियों की सौगात लाई है,ईस्टर का ये पावन पर्व,जीवन में नई राह दिखाई है.हैप्पी ईस्टर 2026ईस्टर का अर्थ है, नई शुरुआत और प्रभु के प्रति असीम प्रेम.इस खूबसूरत दिन के लिए प्रभु का धन्यवाद करें.शुभ ईस्टर 2026प्रभु यीशु का पुनरुत्थान हमारे जीवन में विश्वास की नई लौ जलाए.आप सभी को ईस्टर 2026 की ढेरों शुभकामनाएंये भी पढ़ें: Easter 2026: ईस्टर संडे 5 अप्रैल को, जानें गुड फ्राइडे के बाद इसे क्यों मनाया जाता हैDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.