Mithun Rashifal 25 February 2026 in Hindi: आज चन्द्रमा बारहवें भाव में स्थित हैं, जो खर्चों, मानसिक दबाव और अनावश्यक उलझनों की ओर संकेत कर रहे हैं. अगर आपने पहले से फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं की है तो अब करना जरूरी है. लापरवाही आज सीधा नुकसान दे सकती है.Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदाकरियर और जॉब राशिफल:नौकरीपेशा लोगों को बॉस की तरफ से अचानक नया टास्क मिल सकता है, जिसकी डेडलाइन बेहद टाइट होगी. प्रेशर में घबराने से काम और बिगड़ेगा.फोकस और टाइम मैनेजमेंट ही आपको बचाएगा. आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है, इसलिए एक्स्ट्रा खर्चों पर कंट्रोल रखें. बहाने बनाने से कुछ नहीं होगा काम करके ही स्थिति संभलेगी.बिजनेस और वित्त राशिफल:दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा, लेकिन दूसरे हिस्से में परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं. पार्टनरशिप बिजनेस में पैसों को लेकर छोटी बहस बड़ी दरार बन सकती है.हिसाब-किताब क्लियर रखें और ईगो बीच में न आने दें. गलत समय पर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी तो नुकसान तय है.स्वास्थ्य राशिफल:मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा. घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. खुद की नींद और रूटीन खराब न करें, वरना थकावट और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा.लव और फैमिली राशिफल:लव लाइफ में धोखे या निराशा का अनुभव हो सकता है. आंख मूंदकर भरोसा करना बंद करें. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, खासकर बुजुर्गों की देखभाल को लेकर.शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल:स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए समय चुनौतीपूर्ण है. ढिलाई बरती तो पीछे रह जाएंगे. यह मेहनत का दौर है, आराम का नहीं. लगातार प्रयास ही भविष्य के बेहतर परिणाम देगा.लकी नंबर: 5लकी कलर: सिल्वरउपाय: आज जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें और रात में सोने से पहले 11 बार “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जप करें.FAQs1. क्या आज मिथुन राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे?हाँ, अनियोजित खर्चों की संभावना है, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है.2. क्या पार्टनरशिप बिजनेस में विवाद हो सकता है?हाँ, पैसों के हिसाब को लेकर बहस हो सकती है, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाना बेहतर रहेगा.3. क्या लव लाइफ में सावधानी जरूरी है?हाँ, विश्वास से पहले सच्चाई परखें, वरना निराशा हो सकती है.Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.