हेल्थ लाइसेंस विवाद में फंसा करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट, MCD ने दी सख्त चेतावनी

Wait 5 sec.

28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रहे पंजाबी सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है. 'P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026' के तहत आयोजित इस बड़े म्यूजिक इवेंट पर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सख्ती दिखाते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया है. हेल्थ डिपार्टमेंट, सेंट्रल जोन की ओर से 27 फरवरी 2026 को जारी इस नोटिस में आयोजन से जुड़ी कई गंभीर कमियों की ओर इशारा किया गया है.एमसीडी ने लगाए इन चीजों पर रोक नोटिस के मुताबिक, यह कार्यक्रम बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के आयोजित किया जा रहा था. आयोजकों ने 'ओपन स्पेस' कैटेगरी के तहत टेंपरेरी हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लिया था और कार्यक्रम स्टेडियम में होना है, जहां यह लाइसेंस मान्य नहीं माना जाता. इसके अलावा, खाने-पीने के स्टॉल लगाने और बेचने वाले के पास भी वैध हेल्थ ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया. एमसीडी ने साफ कहा है कि किसी भी फूड स्टॉल या आउटलेट को शुरू होने से पहले वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य है.इन नियमों का पालन करना है अनिवार्य बड़ी भीड़ को देखते हुए एमसीडी ने आयोजकों को कई जरूरी निर्देश दिए हैं. इनमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पर्याप्त टेंपरेरी शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था करना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) नियमों का सख्ती से पालन करना, कचरे के सही संग्रह और निपटान की व्यवस्था करना शामिल है. साथ ही, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, इमरजेंसी एग्जिट और पब्लिक सेफ्टी से जुड़े साइनबोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं. नोटिस में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी कमियों को दूर कर कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी. यदि ऐसा नहीं किया गया तो डीएमसी एक्ट के तहत बिना किसी सूचना के कड़ी कार्रवाई की जाएगी.सभी विभाग रहेंगे एलर्ट यह नोटिस टीम एंटरटेनमेंट इनोवेशन LLP के रिप्रेजेंटेटिव रोहित प्रकाश भुवाड को संबोधित किया गया है. इसकी कॉपी डिप्टी कमिश्नर सेंट्रल जोन, डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट, एसडीएम डिफेंस कॉलोनी, एसएचओ डिफेंस कॉलोनी और स्टेडियम प्रशासन को भी भेजी गई है, ताकि सभी विभाग कॉर्डिनेशन में रहें. फिलहाल कॉन्सर्ट को लेकर तैयारियां जारी हैं, लेकिन एमसीडी की इस सख्ती ने आयोजकों पर दबाव बढ़ा दिया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या आयोजक तय समय से पहले सभी नियमों का पालन कर पाएंगे या फिर इस हाई-प्रोफाइल कॉन्सर्ट पर प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटकती रहेगी.