होली जैसे प्रमुख त्योहार पर हो रही हड़ताल से यात्रियों, छात्रों और व्यापारिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ेगा। इंदौर से प्रतिदिन चलने वाली बसों में सफर करने वाले 40 हजार से अधिक यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।